नोटबंदी के बाद फिर बदले दाम, पेट्रोल 0.13 रुपए महंगा और डीजल 0.12 रुपए प्रति लीटर सस्ता

Petrol Diesel, Patrol Diesel Price, Patrol Price, Diesel Price, पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में परिवर्तन हुआ है। तेल विपणन कंपनियों ने आज जहां पेट्रोल के दामों में इजाफा किया है, वहीं डीजल के दाम में कटौती का फैसला किया गया है। बुधवार को की गई बढ़ोतरी के अनुसार, पेट्रोल के दामों में 0.13 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, वहीं डीजल के दामों में 0.12 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतें बुधवार की आधी रात से लागू हो गई है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोटों का विमुद्रीकरण किए जाने के बाद नोटबंदी का पहला असर पिछले बार 15 नवम्बर को उस समय देखने को मिला था, जब तेल विपणन कंपनियों की ओर से पेट्रोल एवं डीजल के दाम में एक बार फिर से कटौती की गई थी। तब पेट्रोल के दाम में 1.46 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल के भाव में 1.53 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

उल्लेखनीय है कि तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर के आधार पर हर पखवाड़े में पेट्रोल और डीजल के दाम की समीक्षा करती हैं। उसके आधार पर ही पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में कटौती अथवा बढ़ोतरी की जाती है।



इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 3434056199598263583
item