अजमेर का होगा चंहुमुखी विकास : देवनानी

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि केन्द्र व राज्य में अजमेर का विशिष्ट स्थान है। अजमेर को हेरिटेज ...

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि केन्द्र व राज्य में अजमेर का विशिष्ट स्थान है। अजमेर को हेरिटेज व स्मार्ट सिटी सहित कई अहम योजनाओं में शामिल किया गया है। सरकार विकास एवं उन्नति की इस गति को धीमा नहीं पड़ने देगी । शहर के विकास के लिए करोड़ों रूपये के कार्य करवाए जा रहे हैं।

शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर में विभिन्न कार्यक्रमों में करीब तीन करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि अजमेर स्मार्ट व हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। सांसद व विधायक कोष सहित अजमेर विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम आदि संस्थाओं के माध्यम से शहर के चंहुमुखी विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

 देवनानी ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी की जरूरतों और उनकी सहूलियतों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। आम आदमी को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। सड़क, नाली, पानी व बिजली सहित अन्य सुविधा क्षेत्रों में करोड़ों रूपये के कार्य किए जा रहे हैं।

शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी ने आज शाम वार्ड संख्या एक में बी.के. कौल नगर में 35 लाख रूपये के सड़क निर्माण, एन ब्लाॅक में 60 लाख रूपये के सड़क व नाली निर्माण कार्य, कोटड़ा क्षेत्रा में 30 लाख रूपये के पुलिया निर्माण, बी.के. कौल नगर में 25 लाख रूपये नाली निर्माण, हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य में 20 लाख रूपये के नाली निर्माण, कोटड़ा में 20 लाख के नाली निर्माण, हरिभाऊ विस्तार में 20 लाख के नाली निर्माण व मरम्मत तथा 20 लाख के नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।

देवनानी ने इसके पश्चात माकड़वाली रोड़ पर वार्ड 54 में  बलदेव नगर गली नम्बर 1 के पास 2 लाख के सड़क निर्माण, 6 लाख के सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड 55 में अरावली विहार काॅलोनी में 2 लाख के  नाली निर्माण, अभियंता नगर में 3.60 लाख के सड़क निर्माण, द्वारका नगर में 5.15 लाख के सड़क व नाली निर्माण,वार्ड 52 मंे हिम्मत नगर में 3 लाख के सड़क निर्माण, वार्ड 51 में पीलीखान में 5.57 लाख के सड़क निर्माण, प्रतापनगर में 8.50 लाख के सड़क व नाली निर्माण, वार्ड 47 में मुकुल यादव मार्ग पर 4.39 लाख के सड़क निर्माण कार्य एवं वार्ड एक में आर.के.पुरम में 5.50 लाख के सड़क  निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उनके साथ उपस्थित थे।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 6239010323402156918
item