छोटे से ग्राउंड में भाड़े के टट्टुओं के साथ बीजेपी की फ्लॉप रैली : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने पीएम नरेन्द्र मोदी की कुशीनगर रैली पर निशाना साधते हुए रैली में मौजूद भीड़ को भाड़े ...

Mayawati, Bahujan Samaj Party, BSP Chief, Kushinagar Rally, PM Narendra Modi, Demonetisation
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने पीएम नरेन्द्र मोदी की कुशीनगर रैली पर निशाना साधते हुए रैली में मौजूद भीड़ को भाड़े के टट्टु बताया ​है। वहीं मायावती ने इस रैली को फ्लॉप बताते हुए कहा कि कुशीनगर के छोटे से ग्राउंड में भाड़े के टट्टुओं के साथ की गई यह रैली भाजपा की फ्लॉप रैली है।

मायावती ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने संत कबीर और बुद्ध का नाम लिया, सिर्फ नाम लेने से नहीं उनके दिखाए रास्ते पर चलने से सफलता मिलती है। इसलिए पूर्वांचल के लोग उनके इस भाषण से प्रभावित होने वाले नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमुद्रीकरण के फैसले के बारे में मायावती ने कहा कि, हम खुद भी कालेधन के खात्मे के विरोध में नहीं हैं, लेकिन विपक्ष को लगता है कि नोटबंदी के फैसले से देश के 90 प्रतिशत लोग परेशान हैं और इसीलिए विपक्ष द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है।



इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 5720275057865407780
item