स्टिंग में राज्यसभा चुनाव के लिए 'सेटिंग' करवाते दिखे झारखंड सीएम रघुबर दास

Jharkhand CM, Raghubar Das, Sting, Rajya Sabha Election, Babulal Marandi, झारखंड सीएम रघुबर दास, स्टिंग, राज्यसभा चुनाव, बाबूलाल मरांडी
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास का एक स्टिंग जारी किया गया है, जिसमें सीएम रघुबर दास राज्यसभा चुनाव के लिए कथित तौर पर 'सेटिंग' करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने यह स्टिंग जारी किया है। रांची स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि रघुबर दास राज्यसभा चुनाव के लिए 'सेटिंग' करवा रहे हैं। साथ ही मरांडी ने रघुवर सरकार पर बड़े पैमाने पर पावर और पैसे के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरी ओर, मरांडी के आरोपों के बाद रघुबर दास मुश्किलों में हैं और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में भी खलबली मची हुई है। आरोप है कि कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को उनके ऊपर चल रहे तमाम मामले खत्म करने का भरोसा दे रहे हैं, जिसके बदले में वो अपनी पत्नी कांग्रेस विधायक निर्मला देवी का वोट बीजेपी उम्मीदवार को दिला दें।

बताया जा रहा है कि स्टिंग का यह वीडियो सीएम रघुबर दास और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के 10 जून को हुई कथित मुलाकात का है। वीडियो में मुख्यमंत्री बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन, उनकी आवाज़ नहीं है। हालांकि बाकी लोगों की आवाज़ सुनाई दे रही है। गौरतलब है कि 11 जून को झारखण्ड में राज्यसभा के लिए हुए दो सीट के चुनाव में बीजेपी के दोनों उम्मीदवार विजयी हुए थे।

इस स्टिंग को जारी करते हुए झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चुनाव आयोग और राज्यपाल से राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की। वहीं मरांडी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग की है। बहरहाल, ऐसे में स्टिंग ने कई लोगों को सवालों के घेरे में ला दिया है और राज्यसभा के लिए हुई मतदान प्रक्रिया अब कठघरे में है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3861213436478968615
item