केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली में लगे पोस्टर,केजरीवाल को बताया हिटलर

नई दिल्ली। भगत सिंह क्रांति सेना की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में केजरीवाल को हे...

नई दिल्ली। भगत सिंह क्रांति सेना की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में केजरीवाल को हेल हिटलर बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है। आप में यदि रहना होगा, अरविंद-अरविंद कहना होगा।

पोस्टर में नीचे योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, लोकपाल रामदास, अजित झा, राकेश सिन्हा, प्रोफेसर आनंद कुमार का नाम लिखा है और इनके नाम के आगे निष्काषित लिखा हुआ है। इनके नीचे अंग्रेजी में लिखा गया है। मैनी मॉर इन क्यू... यानि अभी कई कतार में हैं।

फिर हेल हिटलर लिखा गया है। इस पोस्टर में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि पार्टी से निकाले गए नेताओं का समर्थन किया जा रहा है| गौरतलब है कि इससे पहले एक अप्रैल यानि मुर्ख दिवस को भगत सिंह क्रांति सेना ने केजरीवाल दिवस मनाने का आग्रह किया था| उनका कहना था कि केजरीवाल ने जनता को मुर्ख बनाया|
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 2902931143709626841
item