9वें दिन भी घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त, सीआरपीएफ की 20 कंपनियां और भेजी

CRPF, Kashmir, Jammu, Jammu kashmir, Burhan Wani, Central Reserve Police Force, कश्मीर घाटी, केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल, सीआरपीएफ, हिजबुल कमांडर, बुरहान वानी
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से हिंसा प्रभावित कश्मीर घाटी में बिगड़े हुए हालत के बीच घाटी में कर्फ्यू जारी है और रविवार को नौवें दिन भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इस बीच हालत पर काबू पाने के लिए केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल (सीआरपीएफ) की ओर से सीआरपीएफ के करीब 2000 जवान और भेजे जा रहे हैं। गौरतलब है कि सीआरपीएफ की एक कंपनी में 100 जवान होते हैं और इससे पूर्व पिछले सप्ताह ही राज्य पुलिस की मदद के लिए सीआरपीएफ के 2800 जवान भेजे गए थे।

केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल के अधिकारियों के अनुसार, घाटी में बिगड़े हुए हालात और तनाव को देखते हुए यहां कुल 20 और कंपनियां भेजी जा रही हैं। घाटी में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाने के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा। जबकि राज्य में पहले से ही करीब 60 बटालियनें तैनात हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों के काफिलों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नई इकाइयों में से कुछ को विशेष रूप से 'रोड ओपनिंग पार्टी' का काम सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में शुरू हुई हिंसा में 39 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 8760411361913138296
item