भारतीय शूटर अपूर्वी चंदेला ने किया ओलंपिक के लिए क्वालिफाई
चांगवोन । जयपुर में पैदा हुई भारतीय शूटर अपूर्वी चंदेला ने कोरिया के चेंगवॉन में आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में 10 मीटर एयर राइफल स्पर...
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/04/blog-post_12.html
चांगवोन । जयपुर में पैदा हुई भारतीय शूटर अपूर्वी चंदेला ने कोरिया के चेंगवॉन में आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतते हुए रियो ओलंपिक की पात्रता हासिल कर ली है। भारतीय निशानेबाज़ अपूर्वी चंदेला ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतकर रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया, कोरिया के चेगवॉन में जारी वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर राइफल मुक़ाबले में अपूर्वी ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने फाइनल में 185.6 का स्कोर बनाया, अपूर्वी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था ।
इस भारतीय निशानेबाज़ ने पांचवें स्थान पर रहते हुए वर्ल्ड कप के फाइनल राउंड में प्रवेश किया है, लेकिन फाइनल राउंड में वो कांस्य पदक पर निशाना साधने में कामयाब रहीं, 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का स्वर्ण पदक क्रोएशिया की सेजाना सेसिक और रजत पदक सर्बिया की इवाना मोक्सीमोविच ने जीता, प्रतियोगिता में पहले छह स्थानों पर रही निशानेबाजों को ओलंपिक में खेलने का हक़ मिला, अपूर्वी रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत की दूसरी शूटर हैं. उनके पहले पिस्टल शूटर जीतू राय ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुके हैं. भारत को अपने निशानेबाजों से ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन की आस है।
अपूर्वी ने कहा, लंबे समय से मेरी निगाहें विश्व कप पदक हासिल करने पर थीं। अब मैं इसे हासिल कर चुकी हूं, इसलिए बहुत खुश हूं। मैंने इसके साथ ही ओलंपिक कोटा भी हासिल किया, जिससे खुशी दोगुनी हो गई। अन्य भारतीय निशानेबाज जीतू राय, प्रकाश नानजप्पा, राही सरनोबत, अनुराज सिंह और अनीसा सैयद प्रभाव छोडऩे में नाकाम रहे। ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके जीतू 50 मीटर पिस्टल शूटिंग में 21वें स्थान पर रहे। नानजप्पा को 28वें और ओमप्रकाश 38वें स्थान पर रहे। संतोष करना पड़ा।