गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के लिए राज्य सरकार गंभीर : देवनानी

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा को विशिष्ठ स्थान प्राप्त है। राज्य सरकार गौ के संरक्षण ए...

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा को विशिष्ठ स्थान प्राप्त है। राज्य सरकार गौ के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी गम्भीरता से प्रयास कर रही है। अजमेर में पशुपालन विभाग को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर प्रयास किए  जाएंगे।
 
वासुदेव देवनानी ने आज शास्त्री नगर स्थित पशुपालन विभाग परिसर में नये जिला औषधि भण्डार भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन प्राचीन भारतीय संस्कृति के समय से ही समाज की मुख्यधारा में  शामिल रहा है। राज्य सरकार ने पशु पालकों की पीड़ा को समझा और इसके लिए विशेष प्रयास किए। राजस्थान में गौ सेवा विभाग के तहत गौ वंश संरक्षण के कार्य किए जा रहे है । साथ ही पशु पालन विभाग के जरिए भी पशु के संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अजमेर में पशु पालकों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार गंभीर है। पशुओं की विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए स्थायी चिकित्सालयों के साथ ही मोबाईल मेडिकल यूनिट जैसी सुविधाएं भी दी जा रही है। उनके उपचार के लिए सरकार द्वारा मुफ्त औषधियां भी दी जा रही हैं।
 
देवनानी ने करीब 21 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जिला औषधि भण्डार भवन का शिलान्यास करते हुए कहा कि एक ही जगह पर औषधियों के भण्डारण से पशु पालकों को राहत मिलेगी। नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत एवं स्थानीय पार्षद राजेन्द्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 5480785631622221135

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item