चालीहो महोत्सव में शिक्षा राज्य मंत्री ने की शिरकत, महापौर ने सिंधी भाषा में गाया गीत

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिंधी संस्कृति  एक विशाल विरासत वाली संस्कृति है। हम अपने बच्चों और युवाओं को ...

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिंधी संस्कृति  एक विशाल विरासत वाली संस्कृति है। हम अपने बच्चों और युवाओं को इस विपुल विरासत से अवगत कराएं एवं उन्हें सिंधियत से जुड़े संस्कार सिखाएं। सिंधी समाज का देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान सदैव बना रहेगा।

शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज शाम लवकुश उद्यान एवं फाॅयसागर स्थित पार्क में सिंधी समाज की चालीहो मेला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सिंधी संस्कृति विश्व की प्राचीन संस्कृतियों में से एक है। यह संस्कृति एक विपुल इतिहास को अपने में समाहित किए हुए है। हम अपने समाज के युवाओं को इस संस्कृति से अवगत कराएं ताकि वे इस विरासत पर गर्व कर सकें।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास उसकी संस्कृति और सभ्यता से ही होता है। सिंधी समाज में अपने पुरूषार्थ के बल पर राष्ट्र निर्माण में सहयोग दिया है। कार्यक्रम में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने सिंधी भाषा में गीत गाकर सभी को मोहित कर दिया।

इससे पूर्व प्रो. देवनानी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 7969025442644978632

Watch in Video

Comments

item