अब गूगल भी देगा भारत में आने वाली बाढ़ के बारे में चेतावनी

Google, Flooding Alert, google flooding alert
नई दिल्ली। अमरीकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कम्पनी गूगल की ओर से भी अब भारत में आने वाली बाढ़ के बारे में चेतावनी दिया जाना शुरू किया गया है। गूगल ने इसके लिए नया अलर्ट बनाया है, जो देश के करीब 170 नदियों से आने वाली बाढ़ के बारे में अलर्ट जारी करेगा। गूगल की ओर से इसको लेकर पूरी टाइमलाइन की जानकारी दी जाएगी।

बाढ़ के बारे में चेतावनी देने के साथ ही गूगल की ओर से यह भी बताया जाएगा कि तूफान या बाढ़ के समय में अगर आप किसी मुसीबत में फंस गए हैं, तो उन परिस्थितियों में कैसे बचा जा सकता है। गौरतलब है कि गूगल ने पिछले साल ही चक्रवाती तूफान अलर्ट की सेवा शुरू की थी।

गूगल ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि, भारत में अब 170 से अधिक क्षेत्रों के लिए नदी के जल स्तर की सूचना के साथ बाढ़ का अलर्ट का पता भी लगाया जा सकता है। इन 170 से अधिक क्षेत्रों में केंद्रीय जल आयोग के पास निगरानी रखने के लिए सक्रिय स्टेशन हैं। ये अलर्ट डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर उपलब्ध होंगे। ये अलर्ट गूगल के वेब सर्च, गूगल मैप के अलावा गूगल ऐप में गूगल नाउ कार्डस के जरिए भी मिलेंगे।

गूगल ने कहा है कि ये अलर्ट गूगल पब्लिक अलर्ट प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे, जिस पर वह आपातकालीन सूचनाएं प्रसारित करता है। इन अलर्ट्स पर क्लिक करने पर संबन्धित सूचनाएं मसलन मैप, बाढ़ का अनुमानित समय और उससे बचने के लिए जरूरी हिदायतें भी दिखाई देंगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

व्हाट्सऐप पर सरकार का बैकफुट, वापस लिया ड्राफ्ट

नई दिल्ली। मेसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप के मामले पर सरकार ने बैकफुट अख्तियार करते हुए ड्राफ्ट वापस ले लिया है। इससे जुड़ा मसौदा अब दोबारा तैयार किया जाएगा। दरअसल, सरकार एक नई राष्ट्रीय इनक्रिप्टिंग नीति...

अब आॅटो रिक्शा भी मिलेगा मोबाईल ऐप से

जयपुर। मोबाइल ऐप के बढ़ते चलन को देखते हुए जहां कई कैब सर्विस प्रोवाइडर्स ने ऐप से बुकिंग की सुविधा शुरू की है, वहीँ अब ऑटो रिक्शा में सफर करने वालों के लिए भी आॅन डिमांड आॅटो रिक्शा सेवा के लिए मोब...

"ग्राम पंचायतों में होगा एक गीगाबाइट क्षमता वाला ब्रॉडबैंड"

जयपुर। सूचना प्रौद्योगिकी युग में अब देश राजस्थान के गांवों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरने का मौका मिलने जा रहा है। राजस्थान की सभी ग्राम पंचायतों को हाईस्पीड ब्रॉडबैण्ड सेवा उपलब्ध कराई जा रही ...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item