सर्द हवाओं से धूप में भी ठिठुरन

fog, winter, fog in winter, सर्द हवाओं से धूप में भी ठिठुरन, जयपुर, शीतलहर
जयपुर। प्रदेशभर में शीतलहर का दौर जारी है और बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तापमान में लगातार आ रही गिरावट से लोगों की सामान्य दिनचर्या बदलने लगी है और अलसुबह एवं देर शाम के बाद सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। वहीं कोहरे की आगोश में लिपटी सुबह में सड़को पर चलने वाले वाहनों की भी हैडलाइट जली हुई दिखाई देने लगी है।

राजधानी जयपुर के बाहरी इलाकों में आज सुबह करीब 8  बजे तक कोहरा नजर आया, जिसमें सर्दी से बचने की जुगत में लोग अलाव तापते दिखाई दिए। तापमान में आय रही गिरावट के कारण अब सर्दी परवान पर बा चुकी है। जयपुर में आज सुबह का तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को विभिन्न साधनों से स्कूल जाते समय ठंड की मार से बचने के लिए एक-दूसरे से सटकर बैठे देखा जाने लगा है।

वहीं मॉर्निग वॉक पर जानेवाले बुजुर्ग अब देर से घरों से निकल रहे हैं। दूसरी ओर दलित बस्तियों में लोग गर्म कपड़ों के अभाव में दिन-रात अलाव ताप कर समय काट रहे हैं। पिछले दो दिनों से ट्रेनों के लेट चलने का सिलसिला शुरू हो गया है. तीन सुपर फास्ट ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं आज भी कई ट्रेने देरी से रवाना हुई।

यह रहा तापमान 

अजमेर में बीती रात का तापमान 6.1, चूरू में 1.8, जालौर में 3.8, टोंक वनस्थली में 4.2, पिलानी में 4.5, सीकर में 3.5, सवाईमाधोपुर में 5.7, श्रीगंगानगर में 4.0, फलौदी में 3.8, आउंट आबू में 1.6, बूंदी में 6.2, डबोक में 3.0, चित्तौड़गढ़ में 3.6 और राजधानी जयपुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनता तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 5011187275098209093
item