नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/12/congress-protest-over-national-herald-case.html
जयपुर। नेशनल हैराल्ड मामले में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में धरना-प्रदर्शन का दौरा जारी है। राजधानी जयपुर में कलेक्ट्री सर्किल पर प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फंसाने पर भाजपा की घोर निंदा करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि आज देशभर में कांग्रेसी इस मामले में धरने प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके तहत प्रदेश में भी जगह-जगह कांग्रेसियों ने एकजुटता दिखाते हुए धरने-प्रदर्शन किए।
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान के हर कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ है और भाजपा को ऐसी ओछे हथकण्डों के लिए आम जनता कभी माफ नहीं करेगी।
जयपुर में कलेक्ट्री सर्किल पर प्रदर्शन के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा, प्रतापसिंह खाचरियावास,अमीन कागजी,, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी, धर्म सिंह सिघानिया, जिला कांग्रेस कमेटी की सदस्य नीलम गौड़, पार्षद कमल वाल्मिकी सहित कई नेता मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेस ने जिला स्तर पर भी जिलेवार कार्यक्रम किए। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली भी गए, जहां पर कांग्रेस अपनी एकजुटता का परिचय देंगी।