बालोतरा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

बालोतरा। मतदान को लेकर क्षेत्र में मतदाताओं की जागरूकता और उत्साह देखने को मिला। मतदान शुरू होने के साथ ही शहर व ग्रामीण ईलाकों में मतदा...

बालोतरा। मतदान को लेकर क्षेत्र में मतदाताओं की जागरूकता और उत्साह देखने को मिला। मतदान शुरू होने के साथ ही शहर व ग्रामीण ईलाकों में मतदाताओं की लम्बी भीड़ व कतारे मतदान केन्द्रों पर लगनी शुरू हो गई थी।

गांवों में महिला मतदाता चुल्हें-चौके के काम-काज छोडकर सरकार चुनने की जिम्मेदारी को अहम मानते हुए मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची। मतदान समाप्ति के अंतिम क्षणों में भी कई ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं की कतारे देखी गई।

समुचित विधानसभा क्षेत्र में छुट-पुट नोक-झोक के अलावा मतदान शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हुआ। लोकतंत्र में एक मत की कीमत और एक मत से सरकार चुनने की जिम्मेदारी को मतदाताऔ ने बखुबी निभाया। पूरे पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में उम्र दराज मतदाता और असहाय, विकलांग सहित बीमार मतदाता अपने परेशानियों को एक तरफ रखकर लोकतंत्र में भागीदार बनने के लिए समय पर मतदान करने पहुंचे।


वहीं विधानसभा चुनाव को शांति से आयोजित करवाने के लिए रिटर्निग अधिकारी अयुब खान सुबह से ही मुस्तैद नजर आये। वे दिनभर समुचे इलाके में चुनावी हलचल व माहौल की पल पल की मॉनिटरिंग करते रहे। इस दरमियान चुनाव को लेकर मिलने वाली शिकायतों का भी आवश्यकत निस्ताकरण करने के लिए उपखण्ड अधिकारी सक्रिय रहे।

चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न करवाने के लिए पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन चाक चौबंद नजर आया। तकरीबन 97 संवेदन सील मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये थे। इन स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। दिनभर तमाम आला पुलिस अधिकारी पूरे विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा का जायजा लेते दिखे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 6499451982423859650
item