राज्य सरकार से 8 आईएएस अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/01/8-ias-officers-received-promotion-gift-from-state-government.html
जयपुर। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के 8 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। कार्मिक विभाग की ओर से आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके मुताबिक सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात दी है। साथ ही इनमें से 3 आईएएस अधिकारियों के विभाग में भी फेरबदल किया गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, खेमराज चौधरी, राजीव स्वरूप, जगदीश चंद्र मोहंती और सुदर्शन सेठी को अबोव सुपरटाइम वेतन श्रंखला से मुख्य सचिव वेतन श्रंखला में पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार से बीएन शर्मा, ऊषा शर्मा, किरण सोनी गुप्ता और मधुकर गुप्ता को पदोन्नत किया गया है।
इन 8 अधिकारियों का हुआ प्रमोशन :
इनको मिली नई जिम्मेदारी बदले विभाग :

- खेमराज चौधरी,
- राजीव स्वरूप,
- जगदीश चंद्र मोहंती,
- सुदर्शन सेठी,
- बीएन शर्मा,
- ऊषा शर्मा,
- किरण सोनी गुप्ता,
- मधुकर गुप्ता।
इनको मिली नई जिम्मेदारी बदले विभाग :
- राजीव स्वरूप को प्रमुख शासन सचिव एमएसएमई से अतिरिक्त मुख्य सचिव एमएसएमई के पद पर पदोन्नत किया गया है।
- जगदीश चंद्र मोहंती को प्रमुख शासन सचिव पीएचईडी से अतिरिक्त मुख्य सचिव पीएचईडी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
- सुदर्शन सेठी को प्रमुख शासन सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज से अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।