राजस्थान में महसूस हुए भूकंप के झटके

earthquake, earthquake in rajasthan, earthquake in udaipur, earthquake in sirohi, राजस्थान में भूकंप के झटके
जयपुर। प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह भूकम्प के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह सिरोही और उदयपुर कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता करीब 5.4 थी। झटकों के बाद कई लोगों की नींद खुली और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूंकप के झटके करीब 15-20 सैकण्ड तक महसूस किए गए।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के साथ यह झटके उत्तराखंड में भी महसूस किए गए। झटकों से मकानों में हल्की दरार की सूचना मिली है। हालांकि किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं मिली है। भू-वैज्ञानिकों के अनुसार इस भूंकप का केन्द्र बिन्दु नेपाल रहा है।

गौरतलब है कि पिछले एक साल में राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में कई बार भूकम्प के झटके महसूस किए गए हैं। प्रदेश के सिरोही क्षेत्र में सबसे अधिक झटके माउंट आबू व पिंडवाड़ा में महसूस किए गए, जिनसे घबराकर कई लोगों की नींद टूटी और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार अजमेर, माउंट आबू व आस-पास के क्षेत्र में महसूस हुए भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 2684695883642494005
item