रॉ-स्टार मोहित और प्रदीप ने बताई ‘मन की बात’

जयपुर। ‘चार महिने पहले जब मैं मुंबई गया था, तब मेरे बहुत से सपने थे, मन में कई तरह की बातें थी और आज जब मैं फिर से अपने शहर में आया हूं ...

जयपुर। ‘चार महिने पहले जब मैं मुंबई गया था, तब मेरे बहुत से सपने थे, मन में कई तरह की बातें थी और आज जब मैं फिर से अपने शहर में आया हूं तो मुझे यह जानकर काफी अच्छा लग रहा है कि लोग मुझे जानने लगे हैं, रॉ स्टार के नाम से पहचानने लगे हैं। पहले मेरा वजन 48 किलो था और अब 52 किलो हो गया है। यह 4 किलो को वजन बढ़ा है वह कुछ और नहीं मेरे कॉन्फिडेंस का वजन है।’ यह कहना है स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इंडियाज रॉ स्टार के प्रतिभागी मोहित गौड़ का जो शो के प्रमोशन के लिए जयपुर में शुक्रवार को एक लाइव कॉन्सर्ट करेंगे।

गुरुवार को जयपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए मोहित और शो में एक और प्रतिभागी प्रदीप सिंह ने मीडिया से अपने एक्सपीरियंस साझा किए। मोहित ने कहा कि, ‘मेरा मानना है मंजिलें ऊपरवाला तय करता है और हम सिर्फ माध्यम होते हैं। हम सिर्फ अपना काम करते हैं। उन्होंने शो के अभी तक के सफर के बारे में बताया, शो में अब टॉप-5 बचे हैं, जो सभी आपस में कंपेटीटर हैं और एक-दूसरे से बढ़कर हैं। इन टॉप-5 में जो पेशन रखकर बेस्ट फरमोर्मेंस देगा वही फाइनल तक पहुंचेगा।

मोहित ने कहा कि, ‘मेरा बहुत समय से अपने शहर में परफोर्म करने के का सपना था, जो अब जाकर पूरा होगा। जब मैं रॉ-स्टार के लिए सलेक्ट हुआ था तो हनी सिंह के साथ अपने कॉलेज के कैंपस गया था। शो के बारे में उन्होंने बताया कि हनी सिंह ने हमें टिप्स से ज्यादा मोटीवेशन दिया है, जिससे हमें गजब का कॉन्फिडेंस मिला है। हनी सिंह से मैंने आॅडियंस को समझने का हुनर और आॅडियंस के साथ जुड़ना सीखा है। मोहित ने पिछले दिनों शो पर आई अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा को अपनी फेवरैट एक्ट्रैस बताया और कहा कि शो के दौरान एक परफोर्मेंस के समय अचानक से प्रियंका को सामने देखकर जो महसूस किया उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

वहीं पंजाब के प्रदीप सिंह ने कहा कि, गुरदास मान मेरे फेवरेट सिंगर हैं। यही कारण है, मैं पंजाब जाते ही सबसे पहले सिंगल ट्रैक गाना बनाऊंगा। मेरा मानना है, लक कॅरियर के लिए जरूरी है। शो में भी लक बहुत साथ देता है। उन्होंने मोहित की तारीफ बरते हुए कि, ‘मोहित के बारे में मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि यह दूसरा किशोर दा है।’उन्होंने अर्जुन कपूर को अपना फेवरेट स्टार बताया। शुक्रवार को होने वाले शो में मोहित के साथ परफोर्म करना मेरे लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस होगा।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Television 7306576662507426651
item