'जी जिंदगी में प्रतिष्ठित लेखकों की चुनिंदा कहानियां'

जयपुर। लाहौर की गलियों से लेकर लखनऊ के बरामदों तक अपने अंदाज में जिंदगी के बीच आने वाले तमाम पड़ावों और उतार-चढ़ाव को करीब से देखने और जानन...

जयपुर। लाहौर की गलियों से लेकर लखनऊ के बरामदों तक अपने अंदाज में जिंदगी के बीच आने वाले तमाम पड़ावों और उतार-चढ़ाव को करीब से देखने और जानने के साथ वास्तविक लोकेशंस, लोकप्रिय उपन्यासों पर आधारित कहानियों और मशहूर फनकारों के खूबसुरत कलामों से सजाया गया जी एंटरटेनमेन्ट एंटरप्राइजेस लिमिटेड का नए गुलदस्ता यानि नए एंटरटेनमेन्ट चैनल 'जिंदगी' के जरिए जी ने अपने ध्येय वाक्य 'वसुधैव कुटुंबकम' को साकार किया है। इस चैनल का प्रमुख उद्देश्य विदेशों में बनाए गए शोज के जरिये भारत और दुनिया भर के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोना है। यह कहना है जी लिमिटेड के अधिकारियों का, जो चैनल की लांचिंग के बाद गुरुवार को जयपुर में मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

इस मौके पर जी के चीफ कंटेंट एवं क्रिएटिव ऑफिसर भरत रंगा ने कहा कि जिंदगी, सरहदों के पार बनाए गए कुछ बेहतरीन शोज दिखा रहा है, जिसमें वैश्विक भावनाएं हैं। जिंदगी चैनल ने अपनी शुरुआत जिंदगी गुलजार है, औन जारा, काश मैं तेरी बेटी न होती और कितनी गिरहें बाकी हैं जैसे पाकिस्तानी शोज के साथ की है। यह चैनल किसी भी हिन्दी भाषा के चैनल का पहला देशव्यापी लॉन्च है। 

जी के मार्केटिंग हेड, नेशनल चैनल, आकाश चावला ने कहा कि पारिवारिक मनोरंजन के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे इस चैनल में आज का भारतीय परिवेश होगा, जिसमें घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी एक अलग पहचान बनाने की चाहत भी शामिल होती है। चैनल का सूत्रवाक्य 'जोड़े दिलों को' इसी तथ्य पर आधारित है कि भले ही दुनियाभर के लोगों की संस्कृति अलग-अलग हैं, उनकी जिंदगी की कहानियां एक सी हैं।

'जि़ंदगी' में दुनिया भर की वास्तविक, अपनी सी लगने वाली, जोश से भरी प्रीमियम कहानियां होंगी जिसमें भारतीय भावनाएं रची बसी हैं। अपनी चुनिंदा सामग्री के साथ यह चैनल भारत के साथ-साथ दुनिया भर के दर्शकों के लिए मनोरंजन का एकदम नया अनुभव होगा।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Television 3770393209029164187
item