चैनल की ओबी वैन ने मारी टक्कर, सीएम ने पहुंचाया अस्पताल!
मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल श्रीगंगानगर। राजस्थान के बीकानेर संभाग में 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में माध्य...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/06/CM-vasundhara-raje-sent-injured-to-hospital-.html
मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
श्रीगंगानगर। राजस्थान के बीकानेर संभाग में 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुन उनका निराकरण करने के लिए पहुंचे राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं उनके मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों के काफिले के गुजरने वाले सड़क मार्ग पर आज एक तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य जने के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर जिले में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मार्ग पर लालगढ़ जाटान गांव के समीप आज दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन और एक मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई, जिसमें उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का काफिला वहीं से गुजरा, जिन्होंने घायलों को श्रीगंगानगर अस्पताल भिजवाया और चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को भी इसके घटना के बारे में सूचना देकर इलाज का प्रबंध कराने के निर्देश दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के करीब 20-25 मिनट बाद तक मुख्यमंत्री वसुंंधरा राजे मौके पर रही और उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी हासिल की।
खबरों के मुताबिक कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक निजी टीवी चैनल की ओबी वैन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी, जिसे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फोन कर तत्काल जब्त करने के लिए एसपी को निर्देश दिए हैं।