कांग्रेस का हवामहल विधानसभा का युवा संवाद आयोजित

Youth Congress Jaipur, Rajiv Arora Jaipur, युवा कांग्रेस, जयपुर, राजीव अरोडा
जयपुर। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के नाहरी का नाका स्थित एक समुदायिक भवन में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रखा गया, जिसमें हवामहल विधानसभा की नवगठित कार्यकारिणी को युवा कांग्रेस के संविधान की शपथ दिलाई गई। विधानसभा अध्यक्ष मो. नुरूद्दीन ने बताया कि इस अवसर पर राजीव अरोडा ने हवामहल विधानसभा की युवा कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर युवा कांग्रेस के सविधान की शपथ दिलाई।

अरोडा ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम कांग्रेस के सिपाही हैं और कांग्रेस की रीति-नीति को मानते हैं। उन्होंने  कहा कि युवा कांग्रेस, कांग्रेस की रीढ़ की हड़्डी होने के साथ ही दुनिया भर में युवाओं का सबसे बड़ा संगठन हैं।

भाजपा पर बरसते हुए कहा कि आज देश सांप्रदायिक पार्टियों के हाथों में हैं। भाजपा ने हमेशा देश में सांप्रदायिक राजनीति की है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता इन सांप्रदायिकता फैलाने वाले दलों से मुकाबला करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।

उन्होंने युवा कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस में आज कई बड़े नेता युवक कांग्रेस की देन हैं। हम खुद युवा कांग्रेस के संगठन से निकलकर आज प्रदेश कांग्रेस का हिस्सा है।

इस अवसर पर जयपुर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी उस्मान, विक्रम वालमीकी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीएम भदाला, प्रदेश मीडिया चैयरमैन सादिक चौहान, प्रदेश महासचिव व जयुपर शहर युवा कांग्रेस प्रभारी आईना महक, प्रदेश महासचिव सुशील पारीक, प्रदेश सोशल मीडिया चैयरमैन राजेश गुर्जर, प्रदेश सचिव नेमी गुर्जर, जयपुर शहर युवा कांग्रेस महासचिव मुकेश मच्छ समेत कई युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 2175535674041145212
item