प्रदेश के स्कूलों में दिखायी जाएगी लघु फिल्म “हर स्माइल
अजमेर । स्कूल, काॅलेज या बाजार जा रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सिखाने तथा उन्हें लड़कियों के प्रति सही व्यवहार को लेक...
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/01/blog-post_17.html
अजमेर । स्कूल, काॅलेज या बाजार जा रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सिखाने तथा उन्हें लड़कियों के प्रति सही व्यवहार को लेकर संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई शाॅट फिल्म “हर स्माइल“ प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दिखायी जाएगी।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि सामाजिक सरोकारों के तहत बनायी गई यह शाॅट फिल्म महिलाओं को सुरक्षा एवं समाज को नई दिशा प्रदान करने वाली है। इससे न केवल राह चलती लड़कियों को छेड़ने वाले मनचलों को शर्म महसूस होगी बल्कि लड़के संवेदनशील होकर लड़कियों के प्रति अपने व्यवहार में सुधार लाएगे। प्रदेश में लड़कियों से छेड़छाड़ के मामलों में भी कमी आएगी।
देवनानी ने बताया कि सामाजिक सुधार के लिए बनी यह फिल्म राजस्थान सरकारी स्कूलों में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखायी जाएगी। इस फिल्म को यूट्यूब पर भी काफी सराहा गया है। उपेंद्र शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सहायक निदेशक युगलेश शर्मा एवं सोनम राणावत है।