भामाशाह योजना : अजमेर जिले में 92.09% परिवारों का नामांकन
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/09/9209.html
अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में आमजन के सपने को साकार किया जा रहा है जिसमें प्रदेश की बहुउद्देश्यीय भामाशाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।
जिले में भामाशाह योजना के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढते हुए अब तक 4 लाख 52 हजार 961 परिवारों में महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाया गया है, इस प्रकार जिले में कुल 92.09 प्रतिशत परिवारों का भामाशाह योजना के तहत नामांकन कर दिया गया है।
अजमेर जिले में कई ग्राम पंचायतों पर बैंकिग काॅरस्पोन्डेंट के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं के लाभ का भुगतान किया जाने लगा है, साथ ही ई-मित्रा केन्द्रों के माध्यम से आॅनलाईन भामाशाह नामांकन किए जा रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन लोग परिवार सहित नामांकन के लिए पहुंच रहे हैं।
जिला कलक्टर व जिला भामाशाह प्रबंधक डाॅ. आरूषि मलिक ने बताया कि भामाशाह योजना के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का नगद व गैर नगद लाभ पात्रा व्यक्ति को कुशल व पारदर्शी प्रबंधन के माध्यम से सुनिश्चित करने के लिए राज्य के निवासियों का केन्द्रीयकृत डाटा हब तैयार किया जा रहा है। यह डाटा विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ वितरण करने के लिए एकीकृत स्त्रोत के तौर पर उपयोग में लिया जाएगा।
जिले में भामाशाह योजना के तहत आधार व भामाशाह नामांकन ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर विभिन्न भामाशाह नामांकन शिविरों के माध्यम से किया गया है। इसी क्रम में आॅनलाईन भामाशाह नामांकन जिले में संचालित 1163 एक्टिव ई-मित्र क्योस्क के द्वारा किया जा रहा है, वहीं अजमेर शहर के गांधी भवन में स्थायी शिविर के माध्यम से भी भामाशाह नामांकन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित भामाशाह नामांकन शिविर व फोलो-अप शिविर में आमजन ने उत्साह के साथ परिवार सहित शिविर स्थल पर पहुंचकर भामाशाह नामांकन करवाया है, जो परिवार इन शिविरों में नामांकन करवाने से वंचित रह गए हैं, उनका आॅनलाईन भामाशाह नामांकन नजदीक के ई-मित्र केन्द्रों के माध्यम से किया जा रहा है।