सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू, वाहन रैली एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
अजमेर। जिला परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा सोमवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर सूचना केंद्र से वाहन र...
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/01/blog-post_66.html
अजमेर। जिला परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा सोमवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर सूचना केंद्र से वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसे जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तथा सुरक्षित यातायात के लिए आमजन को संदेश दिया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि परिवहन नियमों का पालन नहीं करने से अनेक दुर्घटनाएं गठित होती है। इस सप्ताह के माध्यम से आमजन को परिवहन नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग परिवहन नियमों का पालन करें।
जिला कलेक्टर ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हैलमेट पहनना बोझ लगता है लेकिन यह ऐसा साधन है जो दुर्घटना के समय शरीर के सबसे अहम हिस्से सिर को सुरक्षित रखता है। लोगों को हैलमेट अपना सुरक्षा कवच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सड़क पर चलते समय सभी परिवहनों के नियम का पालन करें। इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश टेहलयानी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि यह सड़क सुरक्षा सप्ताह आगामी 6 फरवरी तक चलेगा।