पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के दान पात्र या नए बैंक खाते में दान करें श्रद्धालू, देवस्थान विभाग ने जारी किया आदेश

पुष्कर। पुष्कर स्थित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रह्मा का मंदिर का महंत सोमपुरी महाराज का निधन होने के बाद जिला कलेक्टर गौरव गोयल की अध्यक्षता में एक अस्थायी समिति का गठन किया गया है। देवस्थान विभाग ने श्रद्धालूओं से आग्रह किया है कि मन्दिर के लिए दान अथवा भेंट मंदिर परिसर में लगे दान पात्र या वर्तमान प्रबंधन समिति द्वारा पुष्कर के पंजाब नेशनल बैंक में खोले गए नए खाते मे ही डाले।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि श्रीब्रह्माजी का मंदिर पुष्कर, अजमेर के अध्यक्ष महंत सोमपुरी महाराज का आकस्मिक निधन होने के बाद देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा मंदिर की अन्तरिम प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर अजमेर की अध्यक्षता में एक अस्थायी समिति का गठन किया गया है।

वर्तमान में मंदिर का प्रबंध एवं संचालन इसी समिति के द्वारा किया जा रहा है। इसलिए सभी भक्तगण ब्रह्मा मन्दिर पुष्कर के पूर्व में गठित प्रन्यास/प्रन्यासियों अथवा प्रन्यास के पूर्व संचालित खाते में किसी भी प्रकार का दान/भेंट एवं चंदा इत्यादि नहीं देवें। श्रद्धालु दान अथवा भेंट मंदिर परिसर में लगे हुए दान-पात्रों में ही डाले अथवा वर्तमान प्रबंधन समिति द्वारा पुष्कर के पंजाब नेशनल बैंक में खोले गए नवीन खाता संख्या- 0825001100000 में ही जमा कराएं।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 2081846104441062711

Watch in Video

Comments

item