जनता ने सेवा का जो मौका दिया है, उस पर हमें खरा उतारना है : वसुंधरा राजे
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/09/completion-of-newly-bjp-mla-training-class.html
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव विधायक प्रशिक्षण वर्ग का आज तीसरे एवं अंतिम दिन के बाद समापन हुआ, जिसे राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह, राजस्थान के प्रभारी अविनाशराय खन्ना, सहप्रभारी गोपाल शेट्टी के द्वारा विभिन्न विषयों में सत्र को संबोधित किया गया। कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधायक प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री वी.सतीश भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने विधायक प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। समापन सत्र में सभी वक्ताओं एवं अतिथियों का तीन दिन से प्रशिक्षण शिविर में लगे कार्यकर्ताओं ने पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
तीसरे दिन के प्रथम सत्र में राजस्थान के सह-प्रभारी गोपाल शेट्टी ने जनसम्पर्क एंव कार्यालय विषय पर बोलते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में विधायकों को कार्यालय का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिये। विधायक के कार्यालय में समस्त डाटा, रिकाॅर्ड उपलब्ध होना चाहिये।विभिन्न योजनाओं का लाभ कार्यकर्ता एवं जनता को अधिकाधिक मिले यह सुनिश्चित करना चाहिये।
समापन सत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में बहुत बडा अंतर है। भाजपा एक परिवार-भाव से चलती है तथा कांग्रेस में इसकी कमी है और यह परिवारवाद से चलती है। भाजपा में हम मिल-जुलकर रहते हैं आपस में गिले-शिकवे दूर करते हैं।
उन्होंने कहा कि आप सभी को इस प्रशिक्षण शिविर में जो जानकारियां मिली हैं, सभी विषयों पर चिन्तन हुआ है। उस पर अगर चला जाये तो हमें आगे कोई परेशानियां नहीं आयेगी। हम सभी को समय का सदुपयोग करना चाहिये, टाईम मैनेजमेंट क्या है इसे समझना चाहिये।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने लगातार विश्वास जताकर कांग्रेस को जिताया जबकि कांग्रेस इस विश्वास पर खरी नहीं उतरी इसलिये जनता ने भाजपा को सेवा का मौका दिया है, जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। मैं चाहती हूं कि सांसदो एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के ऐसे प्रशिक्षण शिविर लगे, जिससे सभी जनप्रतिनिधि मिलकर राजस्थान को एक विकास की धारा से जोड़ें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया और कहा कि निश्चित रूप से हम सभी वक्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए उनके दिशा-निर्देंशों पर चलेगें, जिससे निश्चित रूप से मजबूत पार्टी एवं मजबूत राजस्थान निखरकर आयेगा।