सीएचसी बनी रावला पीएचसी, 14 नए पद सृजित
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/09/14.html
श्रीगंगानगर। राज्य सरकार ने जिले के दूर-दराज इलाके में बसे ग्रामीणों को राहत देते हुए एक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी दी। इससे न केवल आस-पास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि जिले का स्वास्थ्य ग्राफ भी सुधरेगा।
इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग श्रीगंगानगर की ओर से राज्य सरकार से मांग की गई थी, जिसे स्वीकृत करते हुए रावला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत कर दिया गया है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुए 14 नए पद भी सृजित किए हैं। अब यहां 21 कार्मिक कार्य करेंगे, जिनमें पांच चिकित्सक भी शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. नरेश बंसल ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2012-13 की बजट घोषणा के अतिरिक्त 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है और इसी कड़ी में रावला पीएचसी को क्रमोन्नत किया गया। वर्तमान में यहां चिकित्साधिकारी, नर्स श्रेणी प्रथम, फार्मासिस्ट, एलटी व सफाई कर्मचारी के एक-एक तथा वार्ड ब्वाॅय एवं नर्स श्रेणी द्वितीय के दो-दो पद स्वीकृत हैं।
नई स्वीकृति के तहत सरकार ने 14 नए पद सृजित किए हैं। अब यहां कनिष्ठ विशेषज्ञ (एक मेडीसन एवं एक सर्जरी) के दो पद, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी का एक, चिकित्साधिकारी के दो, नर्स श्रेणी प्रथम, फार्मासिस्ट, सहायक रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन, सूचना सहायक, कनिष्ठ लिपिक के एक-एक, नर्स श्रेणी द्वितीय के छह, वार्ड ब्वाॅय के चार और सफाई कर्मचारी के दो पद होंगे।
सीएमएचओ डाॅ. बंसल ने बताया कि नई सीएचसी के जरिए आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।