वोडाफोन के रेड रिक्शा रिवॉल्यूशन-2 का सफल समापन

कोलकाता। वोडाफोन फाउंडेशन ने आम महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले अपने अनूठे अभियान रेड रिक्शा रिवॉल्यूशन (आरआरआर 2) के द...

vodafone red rickshaw, वोडाफोन रेड रिक्शा रिवॉल्यूशन-2, vodafone, वोडाफोन
कोलकाता। वोडाफोन फाउंडेशन ने आम महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले अपने अनूठे अभियान रेड रिक्शा रिवॉल्यूशन (आरआरआर 2) के दूसरे संसकरण के सफल समापन की घोषणा की। इस डिजिटल सफर रेड रिक्शा रिवॉल्यूशन 2 (आरआरआर 2) की शुरूआत 28 नवंबर को हुई थी और इसके बाद से इसने पश्चिम से पूर्व के सात राज्यों में गांवों का दौरा किया।

इसकी शुरूआत औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से हुई इसके बाद इस सफर ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना तक पहुंचने से पहले अलवर और बारां (राजस्थान), मांडवी (गुजरात), रायगढ़ (छत्तीसगढ़), कोलरस और पोहरा (मध्य प्रदेश), किवनजरह और भद्रक (उड़ीसा) का दौरा किया।

वोडाफोन इंडिया के एक्सटर्नल अफेयर्स के निदेशक रोहित आद्या ने कहा कि, वोडाफोन फाउंडेशन ने रेड रिक्शा रिवॉल्यूशन की शुरूआत भारत की अद्भुत महिलाओं को पहचान दिलाने के लिए की गई है, जो समुदाय के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से काम करती हैं। इस वर्ष जागरूकता फैलाने, गार्नर सहयोग और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के मकसद से भारत के गांवों में एक वर्चुअल कैंपेन चलाया गया।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 5240615134948152934
item