बूंदी जिले में पंचायत राज चुनाव के लिए निकाली आरक्षण लॉटरी

बून्दी। जिले में पंचायतराज संस्थाओ के चुनाव के लिए जिला परिषद सदस्यों, प्रधानों एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण के लिए बुधवार...

पंचायत राज के लिए निकाली आरक्षण लॉटरी, आरक्षण लॉटरी, पंचायत चुनाव, Panchayat Chunav, Panchayat Chunav lottery
बून्दी। जिले में पंचायतराज संस्थाओ के चुनाव के लिए जिला परिषद सदस्यों, प्रधानों एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर आनन्दी की अध्यक्षता में लाॅटरी निकाली गई। बून्दी जिला परिषद के 23 वार्डो में एससी के लिए वार्ड 7,16,20,22, जिसमें वार्ड 20 वं 22 महिला के लिए आरक्षित है। एसटी के लिए वार्ड 2,3,5,12,15,23 जिसमें 3,5,15 महिला आरक्षित है। ओबीसी के लिए वार्ड 21 महिला आरक्षित रखा गया है। सामान्य महिला के लिए वार्ड 1,4,6,8,17,19 आरक्षित रखे गए है और वार्ड 9,10,11,13,14,18 अनारक्षित है।

जिले की पंचायत समितियों के प्रधानों में बून्दी के लिए एस.सी., केशोरायपाटन एस.टी., तालेडा अनारक्षित, हिण्डोली ओ.बी.सी. (महिला) एवं नैनवां सामान्य (महिला) के लिए आरक्षित रखी गई है। जिले की पंचायत समिति बून्दी के 15 वार्डो में अनुसूचित जनजाति के 3, अनुसूचित जाति के 3, ओ.बी.सी. के एक और सामान्य के 8 वार्ड रखें गए है। इसमे वार्ड 4,8,14 अनुसूचित जाति के लिए जिसमें वार्ड 4 महिला के लिए आरक्षित है।अनुसूचित जनजाति के वार्ड 2,6,13 तथा वार्ड 13 महिला आरक्षित है। ओ.बी.सी. के लिए वार्ड 12 एवं सामान्य महिला के लिए 1,3,5,9,10 वार्ड आरक्षित किये गए है। वार्ड 7,11,15 अनारक्षित है।

केशोरायपाटन पंचायत समिति के 23 वार्डो में वार्ड 7,9,10,15 एस.सी. आरक्षित जिसमें वार्ड 9 व 10 महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड 1,8,12,13,17,21 अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित जिसमें 1,8,13 महिला के लिए आरक्षित है। ओ.बी.सी. के लिए वार्ड 11 एवं सामान्य महिला के लिए वार्ड 2,14,16,18,20,23 आरक्षित एवं वार्ड 3,4,5,6,19,22 अनारक्षित रखे गए है।

हिण्डोली पंचायत समिति के 23 वार्डाे में वार्ड 12,14,15,22 एस.सी. आरक्षित जिसमें वार्ड 15,22 महिला के लिए आरक्षित है वार्ड 1,2,16,23 एस. टी. के लिए आरक्षित जिसमें वार्ड 2 वं 16 महिला के लिए आरक्षित है। ओ.बी.सी. के लिए वार्ड 4,5,11, आरक्षित है। जिसमें वार्ड 4 महिला आरक्षित है। सामान्य महिला के लिए वार्ड 6,7,9,13,17,18 आरक्षित तथा वार्ड 3,8,10,19,20,21 अनारक्षित है।

नैनवां पंचायत समिति के 19 वार्डो में वार्ड 1,8,19 एस.सी. आरक्षित जिसमें वार्ड 8 महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड 4,5,15,18 एस.टी. आरक्षित जिसमें वार्ड 5 एवं 15 महिला के लिए आरक्षित है। ओ.बी.सी. के लिए वार्ड 12 व 13 जिसमें वार्ड 12 महिला आरक्षित है। सामान्य महिला के वार्ड 2,7,11,16,17 तथा वार्ड 3,6,9,10,14 अनारक्षित रखे गए हैं।

तालेडा पंचायत समिति के 17 वार्डो में एस.सी. के लिए वार्ड 3,8,10 जिसमें वार्ड 10 महिला आरक्षित है एस.टी. के लिए वार्ड 2,6,9,16 जिसमें वार्ड 6,16 महिला के लिए आरक्षित है। ओ.बी.सी. के लिए वार्ड 7 एवं सामान्य महिला के लिए वार्ड 1,4,11,15,17 आरक्षित एवं वार्ड  5,12,13,14, अनारक्षित रखे गए है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 1238225365654498487
item