रीटा चौधरी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

झुंझुनूं। मंडावा से मौजूदा कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा कांग्रे...

झुंझुनूं। मंडावा से मौजूदा कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चंद्रभान की गलत नीतियों के चलते दिया है।

चौधरी ने बताया  कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी युवाओं तथा महिलाओं को आगे आकर राजनीति करने के सपने दिखा रहे हैं।लेकिन असल में मंडावा में उलटा हो रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चंद्रभान अपने राजनीतिक लाभ के लिए रीटा का राजनैतिक केरियर बर्बाद करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को ही उन्होंने सोनिया गांधी तथा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष को अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि रीटा चौधरी कांग्रेस की बागी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4070321454189441821
item