बेंगलुरु में आज रैली को संबोधित करेंगे मोदी

बेंगलुरु। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में रैली को संबोधित करेंगे। कर्नाटक मे...

बेंगलुरु। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में रैली को संबोधित करेंगे। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा और भाजपा के बीच बढ़ती नजदीकियों के बीच इस रैली को काफी अहम माना जा रहा है।

यहां पर कुछ ऐसे पोस्टर भी देखने को मिल रहे हैं, जिसमें नरेंद्र मोदी और येदियुरप्पा एक साथ दिखाई दे रहे हैं। रैली के लिए भाजाप ने 10 रुपये का टिकट रखा है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बीजेपी से किनारा कर लिया था, लेकिन इस रैली में उनके पोस्टर दिख रहे हैं।

येदियुरप्पा पर लोकायुक्त की आई रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। बाद में येदियुरप्पा ने पार्टी भी छोड़ दी। मोदी की रैली के लिए व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यहां तकरीबन 5000 कर्मी लगाए गए हैं।

बेंगलुरु के आयुक्त राघवेन्द्र औराडकर ने बताया कि 10 डीसीपी, 100 पुलिस इंस्पेक्टर, 300 एएसआई, 3000 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 800 होम गार्ड और 500 सिविल डिफेंस कर्मी रैली के लिए तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में तमाम जरूरी एहतियाती कदम उठाए हैं।

पुलिस ने समस्या पैदा कर सकने वाले शरारती तत्वों को गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिन में हमने 1200 शरारती तत्वों से पूछताछ की है और उन्हें चेताया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 1009160820367317103
item