सचिन सबसे कम उम्र में भारत रत्न पाने वाले भारतीय

नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहते ही देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न के लिए भी...

नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहते ही देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न के लिए भी चुन लिया गया। वह इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

आज अपने 24 साल के गौरवपूर्ण अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करने वाले तेंदुलकर को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में उनके विदाई टेस्ट के समाप्त होते ही इस शीर्ष पुरस्कार के लिए चुन लिया गया। पीएमओ ने शनिवार को सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने की घोषणा की है।


सचिन खेल जगत के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिसे भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने सबसे कम उम्र में भारत रत्न पाने का नया रिकार्ड भी बना दिया है। क्रिकेट से विदा होते हुए सचिन तथा उनके दुनिया भर के प्रशंसकों के लिये यह खबर खुशियां बिखेरने वाली है, उन्हें यह पुरस्कार 26 जनवरी के दिन दिया जायेगा।

क्रिकेट के मैदान में रिकार्ड बनाने वाले सचिन ने विदा लेते समय एक और रिकार्ड बना दिया है. गौरतलब है कि भारत का यह सर्वोच्च्य पुरस्कार है। सचिन के अलावा वैज्ञानिक सी एन आर राव को भी यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़े :

कैलाश खैर ने तैयार किया सचिन के लिए ख़ास गीत


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Sports 4080964388416709857
item