मुख्य न्यायाधीश एच.एल.दत्तू का अजमेर पहुंचने पर राजस्थानी परम्परानुसार स्वागत

अजमेर। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति एच.एल.दत्तू का आज सांयकाल अजमेर पहुंचने पर राजस्थानी परम्परागत तरीके से स्वागत और...

अजमेर। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति एच.एल.दत्तू का आज सांयकाल अजमेर पहुंचने पर राजस्थानी परम्परागत तरीके से स्वागत और अभिनन्दन किया गया। दत्तू के साथ उनकी धर्मपत्नि व अन्य सदस्य भी अजमेर पहुंचे।
मुख्य न्यायाधिपति के सर्किट हाउस पहुंचने पर राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजीत सिंह ने उनको राजस्थानी बंधेज का साफा पहनाया और माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्रीमती दत्तू एवं अन्य सदस्यों का भी स्वागत किया गया।
मुख्य न्यायाधिपति  एच.एल.दत्तू के सर्किट हाउस की सीढियों पर चढ़ते ही प्रसिद्ध नगाड़ा वादक पुष्कर के नाथूलाल ने नगाड़ा बजाकर उनकी अगवानी की। उन्होंने नगाड़ा वादन व कला का पूरा कार्यक्रम देखा और सुना तथा नगाड़ा वादक नाथूलाल से हाथ मिलाते हुए कहा ‘‘बहुत खुबसूरत‘‘।
मुख्य न्यायाधिपति के सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गंगाराम मूलचन्दानी, पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अतिरिक्त कलक्टर किशोर कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनकी अगवानी की। राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मुख्य न्यायाधिपति अजीत सिंह भी साथ में थे। सिंह का भी यहां राजस्थानी साफा बंधाकर एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 2036532421010372826
item