गांधी जयन्ती पर कार्यक्रम शुक्रवार को

अजमेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर कल 2 अक्टूबर को अजमेर शहर एवं जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्य समारोह प्रा...

अजमेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर कल 2 अक्टूबर को अजमेर शहर एवं जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्य समारोह प्रातः 8 बजे से गांधी भवन में आयोजित होगा। जहां बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। यहां भजन एवं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

कल 2 अक्टूबर को समाज कल्याण सप्ताह के तहत अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। गांधी भवन में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं एवं छूआ-छूत उन्मूलन पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी।

जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति की बस्तियों में बिजली व पेयजल की सुविधाओं की उपलब्धता में तकनीकी खराबी का निवारण किया जाएगा। जिले के सभी छात्रावास अधीक्षक के नेतृत्व में छात्रावासों की सफाई का कार्य भी किया जाएगा।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 7491569615919551852
item