'एक है भारत, एक ही भारत का सचिन'
मुम्बई। 16 साल की छोटी सी उम्र से वर्ल्ड क्लास क्रिकेट से जुड़ने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 24 साल लगातार क्रिकेट खेलकर सारी दु...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/11/india-is-one-and-sachin-is-only-one-of-india.html
मुम्बई। 16 साल की छोटी सी उम्र से वर्ल्ड क्लास क्रिकेट से जुड़ने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 24 साल लगातार क्रिकेट खेलकर सारी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया। उसी सचिन ने अब संन्यास ले लिया हैं। 14 नवम्बर से मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ शुरू हुए मैच के बाद सचिन ने क्रिकेट से विदाई ले ली है। यह सचिन का 200वाँ क्रिकेट मैच था।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन के क्रिकेट से विदा लेने पर सारी दुनिया में सचिन के खेल और उनके रिकॉर्ड की चर्चा है। हर कोई सचिन के बारे में ही बात कर रहा है। लोकप्रिय गायक व संगीतकार कैलाश खेर ने भी इस अवसर पर सचिन के लिए एक बहुत खूबसूरत गाना तैयार किया है, जिसका नाम उन्होंने सचिन ऐंथम रखा है, जिसकी कुछ पंक्तियाँ इस तरह है :-
"यह देश है अचंभों का, यहाँ अचरज़ पैदा होते हैं
जिनके करतब कारनामों से मस्तक ऊँचे होते हैं
एक है समन्दर एक चाँद एक सूरज
एक है हिमाला एक है गगन
एक है भारत एक भारत का सचिन …. है सचिन"
सचिन को समर्पित करने वाले इस गीत के बारे में कैलाश खेर ने बताया कि , "बहुत दिनों से यह गाना मेरे दिमाग में था, लेकिन अपनी व्यस्तताओं के चलते इसको लिखने और गाने का मुझे वक्त नही मिल पा रहा था।" कैलाश खेर का कहना है कि उनका लिखा व उनके बैंड कैलासा के सदस्य नरेश और परेश का संगीतबद्ध किया यह गीत ऑनलाइन मौजूद है। जल्दी ही इस गीत का विडियो भी यू-ट्यूब पर उपलब्ध होगा।