जिला परिषद की बैठक सम्पन्न

अजमेर। जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ग्रामीण जनप्रतिनिधियों द्वारा उठायी गई समस्याओं के तत्काल निराकरण एवं स...

अजमेर। जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ग्रामीण जनप्रतिनिधियों द्वारा उठायी गई समस्याओं के तत्काल निराकरण एवं सुझावों पर अमल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में पानी, बिजली और सड़क सहित ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का समयबद्ध रूप से निराकरण किया जाए।
जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने यह बात जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में कही। बैठक में जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठायी गई विभिन्न समस्याओं पर जिला प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनप्रतिनिधि गांवों में घूमते हैं, लोगों से सीधे सम्पर्क में रहते है। उन्हें गांवों की समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी रहती है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करें तो समस्याओं का निराकरण तेजी से हो सकता है।

जिला प्रमुख ने कहा कि गांवों में पानी, बिजली और सड़क सहित कई ऐसी समस्याएं है जो प्रतिदिन ग्रामीणों के समक्ष परेशानी उत्पन्न करती है। अधिकारी इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। अधिकारी अपने क्षेत्रा के विधायकों के साथ ही जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों से सम्पर्क में रहे एवं उनके द्वारा उठायी गई समस्याओं का तत्काल निराकरण करें।

बैठक में किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रा में किसानों को दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कई सदस्यों द्वारा रखे गए इस मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा कि गांवों में किसानों को दिन के समय बिजली दी जानी चाहिए ताकि वे फसलों को समय से पानी दे सकें। रात्रि में बिजली मिलने से पानी देते समय जहरीले जानवरों के काटने का खतरा बना रहता है। अब तक कई किसान सर्पदंश व अन्य जहरीले जानवरों के काटने से पीड़ित हो चुके है।

किशनगढ़ विधायक चौधरी एवं नसीराबाद विधायक राम नारायण गुर्जर सहित विभिन्न पंचायत समितियों के प्रधानों एवं जिला परिषद सदस्यों ने गांवों में अनियमित जलापूर्ति एवं अवैध कनेक्शन का मुद्दा उठाया। अधिकारियों को समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सिचांई, सार्वजनिक निर्माण विभाग, रसद, राजस्व, कृषि, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित मुद्दे भी सदस्यों द्वारा उठाए गए। जिला प्रमुख ने अधिकारियों को इन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

साधारण सभा की बैठक में पीसांगन प्रधान दिलीप पचार, सिलोरा प्रधान हनुमान भादू, श्रीनगर प्रधान सुनिता रावत, केकड़ी प्रधान पूजा सैनी, सरवाड़ प्रधान  किशन लाल, जवाजा प्रधान गायत्राी देवी, अरांई प्रधान  रामलाल, जिला परिषद के सीईओ राजेश चौहान, एसीईओ जगदीश चन्द्र हेडा सहित जिला परिषद सदस्य व अधिकारी उपस्थित थे।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 194289673862830594

Watch in Video

Comments

item