जी मीडिया के पत्रकार शिवम भट्ट की सड़क हादसे में मौत

चंडीगढ़। हरियाणा में हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम घटनाक्रम और रामपाल घटनाक्रम की कवरेज करने गए जी मीडिया के रिपोर्टर शिवम भट्ट क...

चंडीगढ़। हरियाणा में हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम घटनाक्रम और रामपाल घटनाक्रम की कवरेज करने गए जी मीडिया के रिपोर्टर शिवम भट्ट की गुरूवार तड़के अपनी टीम के साथ कार से चंडीगढ़ लौटते समय कैथल के नजदीक एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

कैथल और पेहवा के बीच कुलतारण गांव के निकट उनकी कार सड़क में अचानक आए एक सांड से टकराने के बाद एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य रिपोर्टर रोहित खन्ना, कैमरामैन जयवीर रावत और कार चालक घायल हो गए।

घायलों को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। वहीं भट्ट के शव का कैथल के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।



मीडिया जगत से जुडी इसी तरह की सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Media World 2301802231659527828
item