लकडी के फिनिश वाला जोलो क्यू 1020 स्मार्टफोन पेश

नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने जोलो ब्रांड ने लकड़ी के फिनिश वाला स्मार्टफोन 'जोलो क्यू-1020' पेश किया हैं, जिसकी कीमत 1...

नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने जोलो ब्रांड ने लकड़ी के फिनिश वाला स्मार्टफोन 'जोलो क्यू-1020' पेश किया हैं, जिसकी कीमत 11499 रुपए रखी गई है।

कंपनी ने बताया है कि 'क्यू 1020' में हाई डेफिनेशन रेजोल्यूशन और कार्निंग गोरिल्ला ग्लास कबरिंग के साथ पांच इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 4.4 किट कैट ऑपरेटिंग सिस्टम है। 1.3 जीएचजेड मीडिया टेक एम टी 6582 क्वाड कोर प्रोसेसर है एक जीबी रेम है।

इसके अलावा इसमें आठ जीबी इंटरनल स्टोरेज और 32 जीबी का माइक्रो एस डी कार्ड स्लाट है। फोन में 2100 एम ए एच की लियियम पॉलिमर बैटरी है जो 12.52 घंटे का 3 जी टॉक टाइम  देती है। इसके साथ ही इसमें ब्लूटुथ 4.0 और  हॉट स्पाट फीचर के साथ वाई-फाई है।

एक्समोर आर एस सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फंड कैमरा है। यह दो रंगों में उपलब्ध है।



सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Technology 8032342202664395852
item