'विभाग की अनदेखी के चलते मोर शिकारियों के हौसलें बुलंद'

भीलवाड़ा। भीलवाडा जिले में जहरीला दाना डालकर 19 मोरों की हत्या करने किए जाने का मामला सामने आया है। वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण संस्था ...

भीलवाड़ा। भीलवाडा जिले में जहरीला दाना डालकर 19 मोरों की हत्या करने किए जाने का मामला सामने आया है। वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण संस्था पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि संस्था ने गत 23 नवम्बर को भीलवाडा के बसंत विहार कॉलोनी एवं मेवाड मिल क्षेत्र में जहरीला दाना डालकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है।

जाजू ने बताया कि पिछले एक वर्ष में भीलवाड़ा जिले में माडंल, जहाजपुर, शाहपुरा, बनेडा तथा अन्य स्थानों पर करीब सौ मोरों की हत्या कर देने के मामले दर्ज कराने के बावजूद भी पुलिस एवं वन विभाग ने जिले में आज तक एक भी हत्यारे को पकड नहीं पाई है। इतना ही नहीं भीलवाडा, बूंदी, अजमेर। नागौर, झुंझुनूं एवं टोंक जिले में पिछले पांच महीनों में तीन सौ से अधिक मोरों की हत्या के 31 मुकदमें दर्ज कराये जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस एवं विभाग की अनदेखी के चलते मोर के शिकारियों के हौसलें बुलंद है और वे एक के बाद एक मोरों को मारने की घटना को अंजाम दे रहे है। उन्होंने कहा कि समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर मोर को बचाने के लिए अदालत की शरण ली जायेगी।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7491616823883893335
item