भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने किया झंडारोहण

BJP office Jaipur, Jaipur BJP office, BJP office Rajasthan, Rajasthan BJP, Ashok Parnami, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, स्वतंत्रता दिवस
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा मुख्यालय पर झंडारोहण किया तथा इस अवसर बोलते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि 69 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं सभी प्रदेश वासियों को बधाई देना चाहता हूं और नमन करना चाहूगां उन शहिदों को, स्वतंत्रता सैनानियों को, जिन्होनें अपना सर्वस्व न्यौछावर कर बलिदान दिया एवं अंग्रेजों की हुकुमत तथा बेडीयों से भारत को आजादी दिलवाई। मुझे प्रसन्नता है कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे ताकतवर देश बनने जा रहा है।

झंडारोहण कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथूर, रामदास अग्रवाल, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक सुरेन्द्र पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, भजन लाल शर्मा, प्रदेश मंत्री अशोक लाहोटी, धरोहर विकास एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सोहनलाल तांबी, भाजपा शहर अध्यक्ष संजय जैन, महापौर निर्मल नाहटा, उपमहापौर मनोज भारद्वाज, मीडिया प्रकोष्ठ के सह संयोजक आनन्द शर्मा, तन्मय शर्मा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, एसटी एवं एससी मोर्चा के पदाधिकारियों सहित समस्त मंडलों के सैंकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 3858793701310943056

Watch in Video

Comments

item