कुत्तों ने मार डाला बंदरिया का बच्चा, अब लोगों से बदला ले रही ये बंदरिया

Ajmer, Rajasthan, Foy Sagar Road, Ram Nagar, Queen Marry School, Monkey, Ajmer Nagar Nigam
अजमेर। शहर में फॉयसागर रोड स्थित रामनगर इलाके में पिछले तीन दिनों से चला आ रहा एक बंदरिया का आतंक बुधवार को चौथे दिन तक भी जारी है। इससे पहले कल मंगलवार को भी इस बंदरिया ने दिनभर में इलाके करीब 10 से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया, जिनमें दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। बंदरिया के फैलते आतंक और लोगों में इसकी दहशत के बावजूद नगर निगम एवं वन विभाग इस बंदरिया को पकड़ने में अभी तक भी कायमाब नहीं हो पा रहा है।

क्षेत्र में बंदरिया का आतंक इतना फैल गया है कि लोग अब घरों से बाहर निकलने से भी घबराने लगे हैं। स्थानीय पार्षद ज्ञान सारस्वत का कहना है कि बंदरिया ने सुबह से ही लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। इलाके की स्कूल में अपने बच्चों को छोड़ने के लिए आने वाले स्कूली बच्चों और उनके परिजनों पर भी ये बंदरिया हमला कर रही है, जिससे लोगों में लगातार दहशत बनी हुई है।

मंगलवार को इलाके में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला सूरज देवी मंदिर में साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान बंदरिया में उस पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन पर काट लिया, जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। बंदरिया ने इसके बाद लगातार 7-8 लोगों को अपना शिकार बनाया।

बंदरिया के दिन-ब-दिन बढ़ते हुए आतंक और लोगों में इसकी दहशत के बावजूद नगर निगम एवं वन विभाग इसे पकड़ने में फिलहाल कामयाब नहीं हो पाए हैं। हालांकि विभाग के कर्मचारी एवं एक्सपर्ट्स बंदरिया को पकड़ने के प्रयासों में लगे हुए हैं, लेकिन फिलहाल इसे पकड़ पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

क्षेत्रीय पार्षद ज्ञान सारस्वत ने वन विभाग की टीम को दो बार मौके पर बुलाया, लेकिन वनकर्मी उसे पकड़ने में नाकाम रहे। पुष्कर से भी एक युवक को बुलाया गया, लेकिन वह भी उसे नहीं पकड़ सका।

दरअसल, इस बंदरिया के हिंसक होने के पीछे भी एक बहुत बड़ा कारण है, जिसकी वजह से ये बंदरिया इतनी हिंसक हो उठी है। बंदरिया के बच्चे को क्वीन मेरी स्कूल के पास करीब 15 दिन पहले कुत्तों ने अपना शिकार बनाकर मार दिया था, जिसके बाद से ही ये बंदरिया इस कदर हिंसक हो गई कि उसने अब तक इलाके के करीब 50 लोगों पर हमला करके उन्हें काट लिया है।

उल्लेखनीय है कि इलाके में कुत्तों के आतंक के बारे में नगर निगम को इससे पूर्व भी राजस्थान न्यूज1 द्वारा कई बार चेताया जा चुका है, लेकिन निगमकर्मियों की उदासीनता के चलते कुत्तों ने इलाके के कई बच्चों को निशाना बनाने के बाद अब इस बंदरिया के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। ऐसे में अब अपना बच्चा खोने के बाद हिंसक हो चुकी इस बंदरिया के कहर का निशाना लोगों को बनना पड़ रहा है।


Keywords : Ajmer | Rajasthan | Foy Sagar Road | Ram Nagar | Queen Marry School | Monkey | Ajmer Nagar Nigam


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 8881804981246195886
item