पार्षद के नेतृत्व में कार्यालय पर लगाए ताले

जयपुर। दीपावली से पहले बंद रोड लाइट, गंदी गलियां और अन्य समस्याओं के कारण अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। शुक्रवार को शहर क...

जयपुर। दीपावली से पहले बंद रोड लाइट, गंदी गलियां और अन्य समस्याओं के कारण अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है।

शुक्रवार को शहर के वार्ड 1 से कांग्रेस के ही पार्षद सीएम शर्मा ने निगम प्रशासन पर रोड लाइटों की मेटिनेंस पर घपले का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और दो कमरों पर ताले लगा दिए।

पार्षद रोड लाइट की समस्या से परेशान थे। पार्षद के साथ स्थानीय निवासियों में भी काफी आक्रोश देखने को मिला। पार्षदों का कहना था कि निगम के ठेकदार बिना लाइटों के संरक्षण के ही पैसा उठा रहे हैं और कॉलोनियों में अंधेरा व्याप्त है। उनका आरोप था कि इस बारे में कई बार महापौर और सीईओं को भी ज्ञापन दिए लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

पार्षद के साथ आक्रोशित जनता के साथ कार्यालय पर ताला लगा कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। खराब रोड लाइटें पिछले तीन से चार महीनों से ठीक नहीं होने के कारण यहां के लोगों में गहरी नाराजगी है। इस कारण पार्षद सीएम शर्मा की अगुवाई में लोगों का गुस्सा विश्वकर्मा कार्यालय पर फूटा।

निगम कोटे से स्वीकृत की गई करीब 100 लाइटों में धांधली करने का आरोप लगाते हुए पार्षद सीएम शर्मा ने बताया कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह लाइटें लगाई नहीं गई और इनको निगम के स्टॉफ खुदबुर्द कर दिया है।

इस संबंध में वार्ड 1 से पार्षद सी एम शर्मा ने बताया कि दीपावली का त्यौहार पास आने के बाद भी निगम प्रशासन की नींद नहीं खुली है। शहर में हर जगहों पर लाइटें बंद पड़ी है। वार्ड 1 कार्यालय के लिए करीब 100 लाइटें आई जिनको अब तक लगाया नहीं गया है और जनता के शिकायत करने पर लाइटोंका स्टॉक खत्म होने की बात कह दी जाती है। नाराज लोगों ने फायर स्टेशन आॅफिस केलाइटें रखने वाले दो कमरों पर ताल लगा दिया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 3439443521955543745

Watch in Video

Comments

item