अपहरण व जानलेवा हमले का मामला दर्ज

बून्दी ।  देई कस्बे के बून्दी रोड पर पेट्रोल पम्प के पास से सोमवार को दो युवको का अपहरण कर लिया व उनके साथ मारपीट की। इस बीच रास्ते मे युवक...

बून्दी ।  देई कस्बे के बून्दी रोड पर पेट्रोल पम्प के पास से सोमवार को दो युवको का अपहरण कर लिया व उनके साथ मारपीट की। इस बीच रास्ते मे युवक अपहरणकर्ताओ के चुंगल से बचकर भाग आये।पुलिस ने अपहरण व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस के एसआई गोकूलराम ने बताया कि सोमवार शाम को करीब चार बजे के लगभग देई निवासी सोनू शर्मा ऊर्फ क्षितिज शर्मा ३४ व निक्की ऊर्फ चन्द्रशेखर कलाल अपने कब्जे की भूमि पर खडे थे। तब वहां पर करवर थाना गांव कलम्या निवासी मियाराम गुर्जर,दयाकृष्ण गुर्जर व जरखोदा निवासी कन्हैयालाल धाकड़ साथ मे चार पांच अन्य व्यक्ति १२ बोर की बन्दूक,तलवार,लकडिया लेकर आए व मारपीट करने लगे व जबरन गाडी मे फटकर ले गए। रास्ते मे मोडसा नहर के पास जीप मे से उनके चुंगल से कूदकर दोनो युवक भाग गये। इसके बाद मामले की रात्रि को देई थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इस बीच काफी संख्या मे थाने पर लोगो की भीड जुट गई। पुलिस ने क्षितिज शर्मा की रिपोर्ट पर धारा ३६५ अपहरण,३0७ जानलेवा हमला,१४३, ३२३, मे मामला दर्ज कर जांच की शुरूआत की।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 7917263410534037057
item