ऋण योजनाओं के तहत आवेदन पत्र आमन्त्रित

बून्दी। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम बून्दी के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी एवं विकलांग वर्ग के लि...

बून्दी। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम बून्दी के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी एवं विकलांग वर्ग के लिए स्वरोजगार योजना अन्तर्गत विभिन्न व्यवसायों में ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र संशोधित तिथि 20 जनवरी तक आमंत्रित किये गये है।

निगम कार्यालय की विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस योजना का लाभ लेने क इच्छुक आशार्थी बून्दी जिले का मूल निवासी हो जिसे आवेदन पत्र के साथ मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, सम्बन्धित बैंक का अदेयता प्रमाण पत्र एवं राशनकार्ड की छाया प्रति संलग्न कर निगम कार्यालय में 20 जनवरी तक जमा करवाना है।

विज्ञप्ति मे बताया गया है कि बीपीएल आवेदक आय प्रमाण पत्र के स्थान पर बीपीएल कार्ड की छाया प्रति लगा सकते है। आशार्थी आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित करे कि उनकी आयु 18 वर्ष से कम और 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और वे निगम की योजनाओं से पूर्व में ऋण एवं अनुदान प्राप्त नहीं कर रहे हो। निगम द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए वित्तीय वर्ष 2013-14 में टांका निर्माण एवं विद्युत बैटरी चलित रिक्शा योजना में भी आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 6494873990651670321

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item