नोटबंदी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर की कई योजनाओं की घोषणा
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/12/pm-narendra-modi-announces-several-schemes-for-nation.html
नई
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के फैसले के 50 दिन बाद आज नववर्ष की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कई नई योजनाओं की घोषणा की और कुछ योजनाओं में बदलाव की घोषणा की। साथ ही पीएम मोदी ने नोटबंदी के बाद उपजे हालात के बारे में भी चर्चा की और देश की जनता द्वारा धैर्यपूर्वक सहयोग करने के लिए देश की जनता को धन्यवाद कहा।
पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान नई घोषणाएं करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों के लिए लिए जाने वाले 9 लाख रुपए तक के लोन पर 4 प्रतिशत एवं 12 लाख रुपए तक के लोन पर 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं गांवों में बनने वाले आवासों की संख्या में 33 प्रतिशत का इजाफा किया जाएगा।
किसानों के लिए घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, किसानों को भुगतान में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए अब किसान क्रेडिट कार्ड को रूपे कार्ड में बदला जाएगा। साथ ही कृषि कर्ज के लिए 60 दिन का कर्ज सरकार देगी।
पीएम मोदी ने गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि, देश के 650 से ज्यादा जिलों में गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली राशि को बढाकर 6000 रुपए किया जाएगा, जो उनके खाते में आएगी। अभी तक तक ये राशि अधिकतम 4000 रुपए तक थी।
वहीं देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए घोषणा करते हुए उन्हें बैंकों में जमा कराए जाने वाली धन राशि पर मिलने वाले ब्याज में सुविधा की घोषणा करते हुए कहा कि, बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.5 लाख रुपए तक की जमा राशि पर 10 साल तक की जमाओं पर 8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।