दिव्यांग चिह्नीकरण शिविर के पहले दिन 61 दिव्यांगों का किया चयन
अजमेर । जिला प्रशासन एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केन्द्र में आयोजित 2 दिवसीय दिव्यांग अंग उपकरण...
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/12/61.html
अजमेर । जिला प्रशासन एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केन्द्र में आयोजित 2 दिवसीय दिव्यांग अंग उपकरण चिन्हिकरण शिविर में पहले दिन 61 व्यक्तियों का विभिन्न अंग उपकरण के लिए चयन किया गया। पात्र दिव्यांगों को अंग उपकरण के साथ-साथ रोजगार आरम्भ करने के लिए सहयोग प्रदान किया जाएगा। शिविर के उद्घाटन में नगर निगम अजमेर महापौर धर्मेन्द्र गहलोत मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता में अतिरिक्त कलेक्टर प्रथम किशोर कुमार रहे, विशिष्ट अतिथि उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क महेश चन्द्र शर्मा रहे।
महापौर नगर निगम धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया शहर में वार्डों का 5-5 का समह बनाकर भी चिन्हिकरण किया जाएगा। अजमेर समिति के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा ने बताया कि यह शिविर कल शनिवार 24 दिसम्बर को भी सूचना केन्द्र पर जारी रहेगा।
उन्होंने अपील की जो दिव्यांग पूर्व में एवं अभी चयन हेतु नहीं आए वे आकर अपना चिन्हिकरण कराए। आज शुक्रवार 23 दिसम्बर को कुल 61 उपकरणों हेतु दिव्यांगो का चयन किया गया जिसमें कुल 8 ट्राईसाईकल, 8 व्हीलचेयर, 3 कृत्रिम पैर जयपुर फुट, 7 कैलिपर्स, 8 बैसाखी, 21 कान की मशीन, 6 बुजुर्ग छड़ी का चयन हुआ।
