उमंग का होली मिलन समारोह कल

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर उमंग का होली मिलन समारोह शनिवार को फॉयसागर रोड स्थित दोसी वाटिका में शाम 5 बजे से मनाया जायेगा ।  क्लब सचिव ल...

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर उमंग का होली मिलन समारोह शनिवार को फॉयसागर रोड स्थित दोसी वाटिका में शाम 5 बजे से मनाया जायेगा । 

क्लब सचिव लायन आभा गांधी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत एवम् विशिष्ठ अतिथि अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा होंगे ।समारोह में नगर निगम पार्षद धंमेंद्र शर्मा,चंद्रेश सांखला, कुंदन वैष्णव  एवम् एस.पी. मित्तल अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। 


कार्यक्रम संयोजक राजेश बोहरा के अनुसार समारोह में विभिन्न तरह के गेम्स, हॉउजि, एक मिनिट गेम्स, डांस,टाइटल सांग्स, नृत्य , गीत संगीत आदि आयोजित किये जायेंगे । विजेताओ को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे । इस अवसर पर गुलाब की पत्तियो एवम् इत्र से होली खेली जायेगी । 
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 1138986362496728269
item