राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में हुआ मशाल दौड़ का आयोजन

अजमेर। राजस्थान दिवस समारोह के तहत आज जिला स्तरीय मशाल दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर...

अजमेर। राजस्थान दिवस समारोह के तहत आज जिला स्तरीय मशाल दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम किशोर कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर मशाल दौड़ को रवाना किया।

मशाल दौड़ कलेक्ट्रेट से रवाना होकर सावित्राी चौराहा, बजरंगढ़ चौराहा, आगरा गेट होते हुए अजमेर का किला स्थित संग्रहालय पर सम्पन्न हुई। मशाल दौड़ में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी परमजीत सिंह,  विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, कोच प्रवीण ओझा, राम सिंह धाबाई सहित अन्य खिलाड़ी एवं विभिन्न वर्गों के व्यक्ति उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 5849445480871827742
item