फिर भड़की महंगाई की आग, पेट्रोल 5 पैसे और डीजल 1.25 रुपए हुआ महंगा

Patrol, Diesel, Price Hike, Expansive, Indian Oil, IOC, महंगाई की आग, पेट्रोल, डीजल, महंगाई की आग, पेट्रोल डीजल हुआ महंगा
नई दिल्ली। पहले से ही मंदी की मार के असर के बीच महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी पर एक बार फिर से महंगाई ने हल्ला बोला है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की घोषणा की गई हैं। पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.25 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई दरें बुधवार की आधी रात से लागू हो गई है। यह जानकारी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने दी।

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 65.65 रुपये प्रति लीटर हो गई है, वहीं डीजल की कीमत 55.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है। आईओसी ने एक बयान में कहा कि पेट्रोल और डीजल के अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद दामों के वर्तमान स्तर और रुपया- डॉलर विनिमय दर की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं।

वहीं दिल्ली-एनसीआर रीजन की बात करें तो फरीदाबाद में 65.75 रुपये प्रति लीटर, गुड़गांव में 65.62 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में 68.61 रुपये प्रति लीटर और गाजियाबाद में 68.50 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा है।

गौरतलब है कि 1 मई के बाद यह ईंधन कीमतों में चौथी वृद्धि है। इससे पहले 01 जून को पेट्रोल के दाम में 2.58 रुपये लीटर और डीजल की कीमतों में 2.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। कच्चे तेल के दाम 50 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के बाद उस समय ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे। चार बार की बढ़ोतरी में पेट्रोल के दाम 4.52 रुपये लीटर और डीजल के 7.72 रुपये लीटर बढ़े हैं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 7496687050466783870
item