अजमेर में लगेंगे विशेष डस्टबीन, जेएलएन अस्पताल के बाहर हुई शुरुआत

अजमेर। अजमेर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए विशेष प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत  शहर में विभिन्न स्थानों पर विशेष प्रकार के डस्टबीन लगाए जाएंगे। इन डस्टबीन में एक बार में तीन टन कचरा एकत्र होगा और इसे एक ही बार में कचरा परिवहन के वाहन में खाली किया जा सकेगा। यह प्रयोग पुष्कर में काफी सफल रहा है।

जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने आज राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के बाहर विशेष प्रकार के डस्टबीन एवं इसके लिए किए जा रहे इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश भी दिए। गोयल ने बताया कि अजमेर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इन प्रयासों के तहत विभिन्न स्थानों पर नए प्रकार के डस्टबीन लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इन डस्टबीन में एक ही बार में काफी कचरा एकत्र किया जा सकेगा। इससे एक क्षेत्र में एक बार में काफी कचरा इकट्ठा होने से गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी। यह डस्टबीन आसपास के कचरे के लिए बड़ा संग्रहण केन्द्र तो साबित होगा ही साथ ही इसमें इकट्ठा कचरा बाहर दिखायी भी नहीं देगा।

गोयल ने बताया कि यह विशेष प्रकार के डस्टबीन 10 फीट गहराई के है, इसका 6 फीट हिस्सा जमीन के अन्दर रहता है और 4 फीट बाहर। इससे विशेष वाहन या जेसीबी के जरिए कचरा निकाला जा सकता है। यह प्रयोग सफल रहने पर इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम के सीईओ प्रियव्रत पाण्ड्या एवं जागृति फाउंडेशन के अनिल त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 796398935838285308
item