महिला डबल्स में दुनिया की नंबर 1 जोड़ी ने जीता ग्रैंड स्लैम खिताब
पहला सेट टाई ब्रेकर तक गया। सानिया-हिंगिस की जोड़ी पहले सेट में पिछड़ी लेकिन इसके बाद दोनों ने शानदार वापसी की। एक बार ये जोड़ी रंग में आई इसके लावाकोवा-राडिका की जोड़ी को कोई मौका नहीं मिला। सानिया और हिंगिस इससे पहले भी ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके हैं। लेकिन यह दोनों का साथ पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। सानिया ने इससे पहले मिक्स्ड डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डोडिज की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई। उन्होंने पिछले साल के चैम्पियन लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस को सीधे सेटों में हराया। सानिया और डोडिज को यह मैच जीतने में एक घंटा और 10 मिनट लगे। उन्होंने पेस और हिंगिस को क्वार्टर फाइनल में 7-6, 6-3 से मात दी। अब उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना वेसनीना और ब्रूनो सुआरेस से होगा।
सानिया के ग्रैंड स्लैम खिताब
- 2016 ऑस्ट्रेलियन ओपन - सानिया मिर्जा-मार्टिना हिंगिस
- 2015 विम्बलडन - सानिया मिर्जा-मार्टिना हिंगिस
- 2015 यूएस ओपन - सानिया मिर्जा-मार्टिना हिंगिस
- 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन - सानिया मिर्जा-महेश भूपति
- 2012 फ्रेंच ओपन - सानिया मिर्ज़ा-महेश भूपति
- 2014 यूएस ओपन - सानिया मिर्जा-ब्रूनो सोआरेस