राजस्थान विश्वविद्यालय में दृष्टिबाधित व मूकबधिर छात्रों को आॅफलाइन आवेदन के लिए विशेष अवसर
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/06/Rajasthan-University-gets-offline-application-from-disabled-Students.html
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय ने अपने चारों संघटक महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विशेष योग्यजनों — मूक, बधिर व दृष्टिबाधित विद्वाार्थियों — को आॅफलाईन प्रवेश प्रक्रिया के तहत 28 से 30 जून तक विशेष अवसर प्रदान किया है। इस अवसर के तहत यह छात्र अपने प्रवेश आवेदन अपने संबंधित महाविद्यालय में प्राचार्यों से प्राप्त कर प्रस्तुत कर सकते हैं।
सेन्ट्रल एडमिशन बोर्ड के संयोजक प्रो. एसएल शर्मा ने बताया कि चूंकि इन छात्रों के 12वीं परीक्षा का परिणाम 15 जून 2016 को ही घोषित किया गया था तथा इन्हे आवेदन पत्र भरने का पर्याप्त समय नही मिलने के कारण आवेदन से वंचित हो गये।
अतः इन्हे आवेदन करने का एक ओर अवसर प्रदान किया गया है। आवेदन पत्र के साथ सीनियर सैकण्डरी स्कूल की मूल अंकतालिका एवं अन्य सम्बन्धित दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित महाविद्यालय में होगा।